2.23 लाख रुपए बरामद, फ्रीज, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद
फतेहपुर, मो शमशाद । हथगांव थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर चोरी की गई नकदी में से कुल 223700 रुपये बरामद एवं फ्रीज कराए हैं। साथ ही चोरी की वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार बांगरमऊ उन्नाव निवासी बंदन जायसवाल हथगांव क्षेत्र स्थित कंपोजिट देशी शराब की दुकान का संचालन करते हैं। पांच जुलाई की रात करीब तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखी बिक्री की 250904 रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। मामले में थाना हथगांव पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को खुलासे के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु
![]() |
| पुलिस टीम की गिरफ्त में शातिर चोर। |
मांगलिक के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी थरियांव के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अरुण कुमार 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-6, ढिघवारा, कस्बा एवं थाना हथगांव को आंबापुर मोड़ रोड स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अकेले ही लोहे की रॉड से शराब दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर घर से 136100 रुपये तथा तलाशी के दौरान 11200 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि चोरी की रकम में से 61400 रुपये अपने बैंक खाते तथा 15000 रुपये अपनी मां के बैंक खाते में जमा कर दिए थे, जिन्हें पुलिस ने फ्रीज करा दिया। शेष धनराशि उसने खर्च कर दी। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, गुलाब सिंह, कांस्टेबल रणवीर सिंह, रोहित कुमार, अभिषेक मौर्य, चालक विनय कुमार शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment