देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश सीतापुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय सुमेर , विकास खंड -बेहटा, जनपद-सीतापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पाया गया की विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राए जा चुके थे, निर्धारित समय से पहले विद्यालय बंद करने के लिए उपस्थित अध्यापक निशार अहमद अंसारी ɓव शिक्षामित्र मलका बानो का एक दिन का वेतन रोकते हुए दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंशुल कुमार शुक्ला एवं शिक्षामित्र शिवकुमार अनुपस्थित थे। जिस हेतु इनका एक दिन का वेतन रोकते हुए, आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए । MDM पंजिका का निरीक्षण करने
पर पाया गया की 20 जुलाई से आज तक कोई प्रविष्टि अंकित नहीं थी, विद्यालय में भी रंगाई पुताई का भी काफ़ी अभाव मिला। इन समस्त पायी गई अनियमिताओं के क्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए संबंधितों को निर्देशित किया कि पाई गई कमियों का निस्तारण कर एक सप्ताह में फोटोग्राफ्स सहित सूचित करें।
जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालनार्थ प्रा० विo ऊँचगांव ब्लॉक बेहटा जनपद सीतापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्रो से गणित के सवाल पूछे गए तथा साथ ही MDM खाने की गुणवत्ता के बारे में जाना गया। विद्यालय प्रांगण में काफ़ी बड़ी बड़ी घास लगी हुई थी। कक्षा कक्ष की छतों पर जाले लगे हुए थे व सफ़ाई का काफ़ी अभाव था एवं लाइट की तारे लटकती हुई मिली। सम्बंधित को इन कमियों को 10 दिन के अंदर सुधरवाकर फोटोग्राफ सहित अवगत कराने हेतु आदेशित किया गया। यदि दिए गए समय में सुधारात्मक कार्यवाही नहीं कीं जाती है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उक्त विद्यालय में ही विद्यालय अभिलेख/पाठ्य पुस्तक जलाने की खबर की जाँच हेतु वहाँ पर उपस्थित शिक्षकों/कर्मचारियों के बयान लेते हुए तथा प्राप्त तथ्यों एवँ बच्चों, स्टाफ,रसोईया एवँ smc अध्यक्ष के बयान से स्पष्ट होता है कि उक्त विद्यालय के कुछ फटे पुराने कागजात ,पुराने फटे रजिस्टर ,पुरानी फटी किताब,कूड़ा करकट सफाई करके बाहर जलाये गये !जिसमे रद्दी और पुराने फटे कागज सम्मिलित हैं !
यहाँ विद्यालय के चार्ज को लेकर गुटबाजी है और उसी के कारण बिना उच्चाधिकारियों को अवगत कराये विडियो बनाकर एवँ वायरल कराकर अलग स्वरूप देने की कोशिश की गयी जिससे विद्यालय/विभाग की छवि धूमिल हुयी।यह छात्रहित के प्रतिकूल है ! यदि टीम-भावना से अध्यापक कार्य नहीं करेंगे तो अपनी उर्जा एक दूसरे के खिलाफ नकारात्मक कार्य मे लगायेंगे ! उपरोक्तानुसार इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री रणविजय सिंह एवं सहायक अध्यापक श्री जीतपाल सिंह को निलंबित करते हुए तथा विद्यालय के समस्त अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी, बेहटा सीतापुर कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया गया। कार्यालय प्रांगण में लगी घास व गंदगी पाए जाने पर वहाँ पर कार्यरत अनुचर अमर बहादुर यादव का वेतन रोकते हुए BEO Behta को नोटिस जारी कर साफ़ सफाई कराने के निर्देश दिए गए। प्रांगण में ही बने आधार केंद्र पर जाकर लोगो से आधार केंद्र से संबंधित किसी भी असुविधा की जानकारी ली गई।


No comments:
Post a Comment