सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर दुकानदारों ने काटा बवाल
बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति की सब्जी मंडी में वर्षों से चबूतरों पर कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा चबूतरों से अवैध कब्जा हटाने के आदेश जारी करते ही मंडी परिसर में हड़कंप मच गया और नाराज सब्जी व्यापारियों ने जमकर बवाल काटा।वर्षों से था चबूतरों पर कब्जारू तिंदवारी रोड सब्जी मंडी में कई सालों से कुछ दुकानदारों ने पक्के चबूतरों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था, जिससे मंडी की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
प्रशासन द्वारा चबूतरे खाली कराने के निर्देश मिलते ही संबंधित व्यापारियों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि मंडी में फल-सब्जी बेचने वाले छोटे व्यापारी बारिश, जलभराव और गंदगी के बीच खुले में सामान बेचने को मजबूर थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि यह कार्रवाई छोटे और गरीब सब्जी विक्रेताओं के हित में की जा रही है। जो छोटे व्यापारी गंदगी और बारिश के मौसम में नीचे बैठकर सब्जी बेचने को मजबूर हैं, उन्हें इन चबूतरों पर व्यवस्थित रूप से जगह दी जा रही है ताकि सभी को समान और बेहतर सुविधा मिल सके। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि मंडी समिति परिसर में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छोटे व्यापारियों को राहत देने और मंडी व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन का यह अभियान जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment