बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा की गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा जारी
चित्रकूट, के एस दुबे : मुझे वोट चाहिए न नोट चाहिए और न सपोर्ट चाहिए। मैं आया हूं आपको जगाने उठो जागो और स्वराज्य मांगों पृथक बुंदेलखंड राज्य मांगों। जब तक बुंदेलखंड राज्य नहीं बनता हम पिछड़े उपेक्षित और बदहाल रहेंगे। यह बातें बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला नें बछरन के हरीमोहन सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड प्रदेश था और उसके पहले मुख्यमंत्री कामता प्रसाद सक्सेना थे। लेकिन फिर हमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बाँट दिया गया। हम उसी बुंदेलखंड की मांग कर रहे हैं और 5 करोड़ बुंदेलखंडियों की आवाज उठा रहे हैं। समस्या केवल इतनी है कि जनता सोई है उसे अपना अधिकार माँगने के उठ खड़ा होना पड़ेगा। न कोई सड़क जाम करनी है न तोड़फोड़
करना है बल्कि विचार क्रांति पैदा कीजिए। जनचर्चा में सोशल मीडिया में पृथक बुंदेलखंड राज्य की बात तेज कर दीजिए। अब मंजिल दूर नहीं जल्द ही पृथक राज्य का सपना साकार होगा। कॉलेज में संस्थापक हरिमोहन सिंह और धीरेन्द्र सिंह नें यात्रा का स्वागत किया स सैकड़ों ग्रामीण और शिक्षक मौजूद रहे। गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा गुरुवार को बछरन के बाद सुरसेन चैराहा पहुंची। यहां सुरसेन प्रधान सुभाष चंद्र मिश्र नें यात्रा का स्वागत किया। गोष्ठी में वक्ताओं नें पृथक राज्य क्यों विषय प्रणाम प्रकाश डाला। इस मौके पर यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्र, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, जयराम सिंह बछेउरा बांदा, डा. आश्रय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजन धमेरिया, भाकियू (किसान) के राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह बुंदेला, बुंदेली समाज महोबा के अध्यक्ष ताराचंद्र पाटकर, विनोद पुरवार महोबा, देवदूत वानर सेना बांदा के जय प्रकाश सिंह, शांती देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुनील पटेल, प्रधान लमियारी प्रतिनिधि लाल सिंह, प्रधान गडौली राजधर, वीर धुमाई प्रधान इंदल यादव, प्रधान मिर्जापुर बृजलाल यादव आदि समेंत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment