फतेहपुर, मो शमशाद । पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में सखी मानव सेवा समिति एवं ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (जीवाईसीयू) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला कारागार परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम जीवाईसीयू ग्रीन इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक सखी मानव सेवा समिति की मुखिया एवं ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नमिता सिंह रहीं। जिनके विशेष प्रयासों से इस अभियान का सफल आयोजन संभव हो सका। वहीं जेलर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में डिप्टी जेलर कृपाल सिंह, प्रवीण सिंह, कंचनलता मिश्रा व जिला कारागार
![]() |
| जिला कारागार में हरित संदेश लेकर पहुंचे समिति व यूनियन के पदाधिकारी। |
के समस्त स्टाफ ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वृक्षारोपण अभियान में ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन के वरिष्ठ संरक्षक एवं पूर्व डीएसपी शिवस्वरूप, जिला खेल प्रभारी आशुतोष ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रीन इंडिया अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना है। संस्था का एक सदस्य-एक पौधा अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम में आयुष सिंह, आदित्य श्रीवास्तव सहित जिला कारागार का स्टाफ एवं दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह अभियान सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।


No comments:
Post a Comment