बाँदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा बांदा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप झांसी से चल कर अपने दल बल के साथ बांदा आए और प्रेस वार्ता की उन्होंने पत्रकारों को भाजपा सरकार की साढ़े नौ साल की नाकामियां गिनाई भाजपा सरकार मंहगाई चरम सीमा पर है कानून व्यवस्था लचर है शिक्षा का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है पेपर लीक के मामले में सरकार ने गिनीज बुक में रिकॉर्ड बना लिया है स्वास्थ्य व्यवस्था धड़ाम है अस्पतालों में ना दवाई है ना डाक्टर है मरीज मर रहा है बाहर की दवाई लिखी जा रही है जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय आदमी मर रहा है सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तानाशाह हो गए हैं पूर्व में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी माननीय अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री थे उन्होंने बहुत सारी जन कल्याण कiरी
योजनाएं धरातल पर उतारी थी जिसे भाजपा सरकार ने बंद करने का काम किया है अब 2027 में समाजवादी सरकार बनेगी तो आम जन मानस को 300 यूनिट बिजली फ्री,प्रत्येक महिला को 40,000 सालाना सम्मान निधि,बच्चियों को के.जी.से लेकर पी.जी. तक शिक्षा फ्री और ढेर सारी योजनाओं का लाभ आम जन मानस को दिया जाएगा उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा के दलालों से सावधान रहने की नसीहत दी कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित,राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा प्रमोद गुप्ता "राजा",पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह गौर,पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान अली राजू,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय करण,पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम बंiदवी, रामलाल प्रजापति, दिलीप पटवा, राजन चंदेल, नासिर खान, आमिर खान मन्नी, निलेश श्रीवास, अजय निषाद, सर्वेश पाल, अंकित पाल, के के यादव, नीरज पाल, रहीस खान, बउआ परिहार, जनमेजय सिंह, सिकंदर यादव, मनी कश्यप, अनुपम लोहवंशी, अवध बिहारी यादव, आदि आधा सैकड़ा कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उपस्थिति रहे जानकारी जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता "राजा" ने दी।


No comments:
Post a Comment