अखिल भारत वर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा की संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 28, 2026

अखिल भारत वर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा की संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न

बाँदा, के एस दुबे । अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा कि संगठनत्मक बैठक श्री अयोध्यावासी राम मंदिर में  बाँदा  में संपन्न हुई!! बैठक में उपस्थित वरिष्ठ जनो की सहमति के प्रश्चात अंकित बासु को जिलाध्यक्ष सहित महिला जिला अध्यक्ष नंदिनी गुप्ता नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता को मनोनीत किया गया!बैठक की शुरुआत ईश्वर की वंदना एवम आपसी परिचय के साथ हुई सर्वप्रथम संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष  प्रभा गुप्ता द्वार कहा गया कि किसी भी समाज की प्रगति उसके संगठन पर निर्भर करती है संगठन और संख्या  बल के आधार पर ही  समाज का प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व निर्धारण किया जाता है !, अर्जुन प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अयोध्यावासी वैश्य


समाज जनपद बहुलता मैं है। हमें संख्या के आधार पर राजनीति में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए!संतोष अनशनकारी द्वार समाज की एकता और उसके प्रभाव प्रकाश डाला गया,अयोध्यावासी वैश्य राम मंदिर प्रबंध समिति के रामचन्द्र गुप्ता बउआ एवं रामचन्द्र गुप्ता चंदी द्वार अपने विचार रखे हुए बताया गया की समाज को हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए चाहे वह सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक हो तत्पश्चात अशोक गुप्ता कल्पना वृन्दावन वैश्य मनीष गुप्ता सत्येन्द्र गुप्ता संतोष कुमार गुप्ता संतू सुरेश कुमार गुप्ता ठेकेदार सत्येंद्र गुप्ता साहित अन्य वरिष्ठ लोगों ने अपने-अपने विचार रखे बैठक में दिलीप गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुरेश कान्हा,दिनेश गुप्ता  राकेश दद्दू, आशीष गुप्ता, अंकित बसु, नंदिनी गुप्ता साहित अन्य सामाजिक लोगों की उपस्थति रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages