बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, तहसील उपशाखा बबेरू के तहसील अध्यक्ष नृसिंह नारायण हरिहर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे लेखपालों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई और निराकरण न होने पर रोष व्यक्त किया गया। और समस्या का समाधान न होने पर 58 लेखपाल क्षेत्र के बस्ती को आर के दफ्तर पर जमा कर दिया है। संघ ने उपजिलाधिकारी को 24 जुलाई को ज्ञापन सौंपकर 3 दिनों के भीतर मांगें पूरी करने की चेतावनी दी था, 14 लेखपालों को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि वापस लेने और दैवीय आपदा के अलावा बैठकों व अन्य कार्यों का दबाव न डालने की मांग की गई।
नए लेखपालों (2024 बैच) का साइकिल व स्टेशनरी भत्ता तथा कई लेखपालों के चिकित्सा अवकाश, वेतन वृद्धि और लंबित मानदेय का भुगतान जल्द कराने को कहा गया। वही चेतावनी दिया था कि तो तीन दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ,तो (मंगलवार) को लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य बहिष्कार करेंगे, और अपना बस्ता रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा कर देंगे, जब मंगलवार को लेखपालों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, अतिरिक्त दिए बस्ते को मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे 58 लेखपाल के बस्ते को आर के दफ्तर मे बस्ते जमा करा दिए गए हैँ, और कहां गया है कि जो लेखपालों के खिलाफ कार्यवाही की गई है, उसको वापस किया जाए अन्यथा की स्थिति में जमा किए गए बस्ते पर काम नहीं किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment