बूथ को सक्रिय व् सशक्त बनाने की जरूरत -- संतोष गुप्ता
आगामी 2027 चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएँ -- कल्लू राजपूत
बांदा, के एस दुबे । भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत सीटों पर अपना परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वाहन किया है l भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि अब आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को दृष्टिगत रखते हुए सभी कार्यक्रम आयोजित किये जाएँ पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए अब अपेक्षित शब्द का इस्तेमाल बंद हो हमें ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जरूरत हैं और यह तभी होगा जब हम सभी कार्यकर्ताओं को एक सामान दृष्टि से जगह व् सम्मान दें l उनसे सम्बाद करें l अब डिजिटल इण्डिया ने भारत के जुड़ने , नवाचार करने और आगे बढ़ने के
तरीके को पूरी तरह बदल दिया है l प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन 11 साल डिजिटल क्रांति भारत की पहचान बन गई हैं l राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूँजी हैं संगठन का वास्तविक आधार कार्यकर्ता होता है l उन्होंने कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी इसलिए बूथ को सक्रिय व सशक्त बनाने की जरूरत है इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर जाकर कार्य करना होगा l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर कार्य करना होगा l अब समय नजदीक है इसलिए सभी लोग अभी से संगठन की मंसा के अनुरूप कार्य करें और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें l बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री निखिल सक्सेना ने कहा कि सभी पदाधिकारी मण्डल, शक्तिकेंद्र व् बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपें l उन्होंने आगामी होने वाले जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी अभी से करने का आह्वाहन किया l बैठक में अमित सेठ भोलू, ममता मिश्रा, उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, प्रेम नारायण पटेल, पंकज रायकवार, विष्णु प्रताप सिंह, संतू गुप्ता, रामभवन उपाध्याय, रूपा चौहान, देशराज सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे l


No comments:
Post a Comment