एक सप्ताह के अंदर तीन ट्रकों से हुई लाखों रुपए की चोरी
पुलिस मस्त है अवैध वसूली में नहीं कर पा रही चोरियों का खुलासा
आए दिन क्षेत्र में हो रही चोरियां जिला पंचायत की वसूली करने वालों पर चोरी का आरोप
बांदा, के एस दुबे । जनपद के जसपुरा स्थित डंप क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से वाहन चालकों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। ताजा मामले में एक ट्रक चालक ने जसपुरा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, ट्रक संख्या MP07 AK 1322 का चालक 12 जुलाई 2026 की रात जसपुरा डंप के पास वाहन खड़ा कर सो रहा था। आरोप है कि रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने ट्रक में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। चालक का कहना है कि चोर ट्रक का बैटरी कट, डीजल और अन्य सामान चोरी कर ले गए, जिससे उसे करीब 36 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर चोरी की घटना का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन वह सब जिला पंचायत की वसूली वाले युवक थे जिनको पुलिस ने छोड़ भी दिया, स्थानीय लोगों का कहना है कि डंप क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का प्रभावी खुलासा नहीं हो सका है। इससे वाहन चालकों और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। आरोप है कि डंप में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं है। सड़कों में जाम लगा रहता है और जिला पंचायत अगर वसूला जा रहा है तो उनकी भी जिम्मेदारी है लोगों ने पुलिस अधीक्षक बांदा से डंप क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और लगातार हो रही चोरियों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment