जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश
बांदा, के एस दुबे । आमजन की समस्याओं के त्वरित और न्यायसंगत समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा एसपी कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कार्यालय आए फरियादियों द्वारा प्रस्तुत जनशिकायतों पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए
संबंधित थाना प्रभारियों एवं विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसपी पलाश बंसल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ताकीद की कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए।


No comments:
Post a Comment