पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
बांदा, के एस दुबे । जनपद के थाना कमासिन क्षेत्र के तिलौसा पीड़ित अरविंद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात बीपीएम संदीप पर आशा बहू की नियुक्ति दिलाने के नाम पर रुपये लेने और नौकरी न लगने के बाद रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित अरविंद के द्वारा कमासिन पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, उसने अपनी पत्नी की आशा बहू के पद पर नियुक्ति कराने के लिए बीपीएम
संदीप को रुपये दिए थे। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं हुई। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी रकम वापस दिलाए जाने की मांग की है। शिकायत पुलिस को सौंप दी गई है। आरोपी पक्ष का बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
.jpg)

No comments:
Post a Comment