कानपुर, प्रदीप शर्मा - विकास आयुक्त कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा विस्तार इकाई, सुगन्ध एवं सुरस विकास केन्द्र, कानपुर द्वारा आयोजित अगरबत्ती, धूपबत्ती, हवन सामग्री एवं सुगन्धी इससे संबंधित उद्योग के कौशल एवं उद्यमिता विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी सभागार बाबूपुरवा कॉलोनी किदवई नगर कानपुर नगर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आस पास की 30 महिलाओं ने भाग ले रही है। सर्वप्रथम सुभाष
चिल्ड्रेन सोसाइटी के अध्यक्ष कमल कांत तिवारी ने सभी का स्वागत तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन सोमवार को विस्तार इकाई सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र कानपुर के प्रभारी सहायक निदेशक डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर केंद्र की डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखाई गई तथा केंद्र के बारे में बताया गया । कार्यक्रम में सुनील अवस्थी सुचिता अवस्थी , रामानंद पाठक ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार शर्मा, गौरव शशांक आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment