महानिदेशक उपकार ने कृषि विज्ञान केंद्रों की सीएसए में की गहन रणनीतिक समीक्षा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 27, 2026

महानिदेशक उपकार ने कृषि विज्ञान केंद्रों की सीएसए में की गहन रणनीतिक समीक्षा

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों की उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ संजय सिंह ने सभी कृषि विज्ञान केंद्रों की सोमवार को समीक्षा की। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने व कृषि तकनीकियों को खेतों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे आधुनिक कृषि पद्धतियों के फसल मॉडल डिजिटल माध्यम से किसानों तक पहुंचाएं। महानिदेशक ने उत्कृष्टता केंद्रों में मधुमक्खी पालन एवं प्रसंस्करण अलीगढ़,मूंगफली प्रसंकरण इकाई मैनपुरी, आलू तथा बाजार


मूल्यसंवर्धन इटावा,मुर्गी एवं बकरी पालन इकाई फतेहपुर आदि जनपदों में चल रही योजनाओं में गतिशीलता लाने के लिए जोर दिया।कुलपति डॉ.संजीव गुप्ता ने कहा कि क्षमता निर्माण, कौशल विकास के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को सशक्त करें।इस अवसर पर निदेशक शोध डॉ महक सिंह, उपकार उप महानिदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह,निदेशक प्रसार डॉ.वी के त्रिपाठी, डॉ. सी एल मौर्या,डॉ. विजय यादव सहित सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रभारी एवं अध्यक्ष मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages