बाढ़ सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत श्रद्धालुओं व दुकानदारों को किया आगाह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 28, 2026

बाढ़ सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत श्रद्धालुओं व दुकानदारों को किया आगाह

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : जनपद में बाढ़ प्रबंधन और जनसुरक्षा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में मंगलवार को रामघाट पर श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नागरिक सुरक्षा के वॉलंटियरों और आपदा मित्रों के सहयोग से बाढ़ सुरक्षा संबंधी पोस्टर वितरित कर श्रद्धालुओं व स्थानीय दुकानदारों को जागरूक किया गया। सभी से अपील की गई कि वे नदी के गहरे पानी या तेज बहाव वाले क्षेत्रों में स्नान न करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। अभियान में बाढ़ आने


की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सावधानियों के प्रति जागरूक करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें। बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) से संपर्क करें, ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages