चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टरेट सभागार सोनेपुर में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण सेक्टरों के चयन और लक्ष्य निर्धारण पर चर्चा की गई। बैठक में जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने बताया कि जिला कौशल विकास योजना के तहत जिले की जरूरत के अनुसार सेक्टर तय किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना में स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुरूप नए कोर्स जोड़े जाएं। साथ ही एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत भी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। डीएम ने प्रशिक्षण में अपैरल, इलेक्ट्रीशियन, सोलर पैनल
इंस्टॉलेशन, प्लंबर, हेल्थकेयर, आईटी-आईटीईएस, हैंडीक्राफ्ट एंड कारपेट, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, ग्रीन जॉब्स और कंस्ट्रक्शन जैसे ट्रेड शामिल करने पर जोर दिया, ताकि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को चित्रकूट और आसपास ही रोजगार के अवसर मिल सकें। बैठक में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई और आगामी माहों में यह बैठक नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उद्योग बंधु सदस्य पंकज अग्रवाल, आरसेटी निदेशक, पॉलीटेक्निक और आईटीआई के प्रधानाचार्य, यूपीएसडीएम के एमआईएस मैनेजर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment