मिशन शक्ति प्रभारी ने किया पांचवां रक्तदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 10, 2026

मिशन शक्ति प्रभारी ने किया पांचवां रक्तदान

 मानवता का दिया संदेश, केक काटकर मनाई विवाह वर्षगांठ

फतेहपुर, मो शमशाद । शादी की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए लोग अक्सर जश्न मनाते हैं, लेकिन एंटी रोमियो स्क्वॉड एवं मिशन शक्ति प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रीति कटियार ने अपनी शादी की 10 वीं वर्षगांठ समाजसेवा को समर्पित कर एक प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया। उन्होंने शुक्रवार को सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर अपना पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान के बाद सब इंस्पेक्टर प्रीति कटियार ने कहा कि जीवन के विशेष अवसरों को यदि समाज सेवा से जोड़ा जाए तो उनकी खुशी कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने

रक्तदान करतीं मिशन शक्ति प्रभारी।


कहा कि रक्तदान महादान है और रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है। मानस रक्तकेंद्र में विवाह वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशियां मनाई। रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव ने प्रीति कटियार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के गुरमीत सिंह और रंजीत प्रताप उपस्थित रहे। वहीं मानस रक्तकेंद्र की ओर से प्रभारी अमन यादव, टेक्नीशियन अनामिका पाल एवं विष्णु सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने प्रीति कटियार को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए उनके इस प्रेरणादायी कदम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages