एक पेड़ माँ के नाम विधायक ने रोपित किया पौधा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 10, 2026

एक पेड़ माँ के नाम विधायक ने रोपित किया पौधा

पर्यावरण संरक्षण का सभी को दिलाया संकल्प

फतेहपुर, मो शमशाद । पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के गोपाल नगर शनि मंदिर स्थित एटीएस प्रांगण में विधायक विकास गुप्ता ने अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने लोगों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा,


जब पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा सकता है। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन रणजीत सिंह, एआरटीओ-1 प्रवर्तन संतोष सिंह, एआरटीओ-2 प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा, क्षेत्रीय निरीक्षक कृष्ण चंद्र सिंह, यात्री कर अधिकारी राम सागर, वन दरोगा शिवमंगल यादव, रेंजर रूप सिंह, दतौली ग्राम प्रधान राजा सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सावन गुप्ता, गौरव अग्रहरि, बहुआ मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, अवनीश कुमार मोंटी, रिंकू गुप्ता, मनीष कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages