इंडियन रेडक्रॉस, आरोग्य भारती व होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की पहल
फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती एवं दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में शुक्रवार को भावना दिव्यांग संस्थान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं। शिविर का संचालन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन, उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बच्चों की स्वास्थ्य जांच के साथ बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव
![]() |
| बच्चों को उपहार वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन। |
और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से होम्योपैथिक औषधियों का भी वितरण किया। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक सरोकार निभाते हुए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को फल, बिस्कुट, चॉकलेट, पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य उपयोगी सामग्री भी भेंट की। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर भावना दिव्यांग संस्थान की प्रधानाचार्या भावना श्रीवास्तव, प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रबंध समिति के सदस्य सुनील जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान परिवार ने आयोजन के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं और डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment