पुलिस ने शव को पोस्टामर्टम के लिए भेजा
बांदा, के एस दुबे । शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन मैरिज हाल में गुरुवार देर रात करंट लगने से गार्ड तथा उसके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मैरिज हॉल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार बाबूलाल (58 वर्ष) शहर कालू कुआ स्थिति सिटी गार्डन मैरिज हॉल में गार्ड के रूप में काम करता था। बताया गया उसका पुत्र धीरू (30 वर्ष) गुरुवार को अपने पिता से मिलने सिटी गार्डन आया था। देर रात दोनों किसी तरह कमरे के भीतर बिजली के करंट की चपेट में आ गए। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों
ने ताला तोड़कर देखा तो दोनों फर्श पर अचेत पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, रात करीब 10:45 बजे पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि बाबूलाल के कमरे के अंदर से आवाजें आ रही थीं। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया,जहां बाबूलाल और धीरू अचेत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया करंट लगने से हुई घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


No comments:
Post a Comment