दबंग महिला पर मकान पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2026

दबंग महिला पर मकान पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार

बांदा, के एस दुबे । कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम तिंदवारा निवासी मनुवा पुत्र स्व. श्रीपाल ने प्रशासन से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसकी भूमिधरी भूमि पर बने मकान पर उसके छोटे भाई की पत्नी मुन्नी पत्नी (बेवा) नत्थू कोरी ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दे रही है। पीड़ित के अनुसार उसकी भूमिधरी भूमि के अभिलेखों में उसका नाम दर्ज है। आरोप है कि उक्त भूमि पर बने दो कच्चे कमरे तथा भैरम बाबा की चौरी पर मुन्नी ने जबरन कब्जा कर रखा है। 20 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे जब उसने


मकान खाली करने को कहा तो उसके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपने ही घर से बेघर हो गया है और मजबूरन पुलिया व नहर के पास रात गुजारने को विवश है। उसने आरोप लगाया कि मुन्नी ने घर की ओर देखने पर हत्या करवाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने प्रशासन से अपने मकान को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, सुरक्षा प्रदान करने तथा आरोपित के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages