संदिग्ध अवस्था में बाइक सवार महिला की लगी गोली पुलिस जाँच मे जुटी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 1, 2026

संदिग्ध अवस्था में बाइक सवार महिला की लगी गोली पुलिस जाँच मे जुटी

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बड़ौनी गांव के पास संदिग्ध अवस्था मे बाइक सवार महिला को लगी गोली, इलाज हेतु मेडिकल कालेज मे कराया गया भर्ती मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि संदिग्ध अवस्था मे बाइक सवार महिला अनूपा देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी इटर्रा बड़ौनी थाना कमासिन के पैर में गोली लग गयी बताया जा रहा है की , घटना के समय महिला अपने पति नरेन्द्र कुमार के साथ बाइक में सवार होकर अपने मायके कर्वी जा रही थी, तभी बीच रास्ते में बाइक को रोक कर दबंगो ने महिला के ऊपर फायर कर दिया, जिससे गोली महिला के पैर मे लगी है, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई, बाइक सवार पति नरेंद्र कुमार


बाइक को दौड़कर सीधे कमासिन थाने पहुंचा जहां पर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दिया, पुलिस व घायल महिला का पति महिला को कमासिन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वहीं पुलिस के द्वारा घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है, और सभी पहलुओ की गहनता से जांच कर रही है, वही बबेरू पुलिस क्षेत्रधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी के द्वारा  बुधवार की दोपहर बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र मे महिला के पैर में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है, महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अभी तक कमासिन थाने में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने के आधार पर संबंधित धाराओं पर अभियोग पंजीकृत कर सत्यता एवं साक्ष्य के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages