नो एंट्री की उड़ाई जा रही धज्जियां नो एंट्री के बावजूद भी कस्बे से निकल रहे ओवरलोड ट्रक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 1, 2026

नो एंट्री की उड़ाई जा रही धज्जियां नो एंट्री के बावजूद भी कस्बे से निकल रहे ओवरलोड ट्रक

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे मे नो एंट्री की  धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसमे नो एंट्री के बावजूद भी कस्बे से निकल रहे गिट्टी से भरे ट्रक का नायब तहसीलदार के द्वारा सीज कर दिया गया है।बबेरू मुख्य चौराहे में लगी नो एंट्री लगने के बावजूद भी कस्बे में धड़ल्ले से ओवरलोड ट्रक निकल रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना का शिकार लोग हो रहे, जिसमें नो एंट्री पर लगे ट्रैफ़िक पुलिस के जवानों के द्वारा धीरे से गाड़ी निकलवा देते हैं, जिससे कस्बे के लोगों को जाम व दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है, जहाँ आज बुधवार की सुबह करीब कप बजे एक गिट्टी से भरा ट्रक


नो एंट्री पार करने के बाद चौराहे पर आ गया, जहां मुख्य चौराहे पर तैनात  ट्रैफिक उपनिरीक्षक  निहाल सिंह सेंगर के द्वारा गाड़ी खड़ी कर चालान किया गया। वही नायब तहसीलदार मनोहर सिंह भी मुख्य चौराहे पर पहुंच गए जिसमें नायब तहसीलदार मनोहर सिंह के द्वारा गिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रक को मंडी समिति में खड़ा करवाकर चीज कर दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages