पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 14, 2026

पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । मरका थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर जा गिरा। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बदौसा गांव निवासी बुद्ध विलास (27 वर्ष) पुत्र सिकंदर मंगलवार सुबह अपनी बाइक से औगासी गांव से वापस अपने घर बदौसा लौट रहा था। जैसे ही वह मरका थाना अंतर्गत काजी टोला गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी


बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने आनन-फानन में घायल बुद्ध विलास को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहाँ तैनात चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया। के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages