सड़क के किनारे गिट्टी बालू व ईंटा के डंपको एसडीएम ने हटवाया चला बुलडोजर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 6, 2026

सड़क के किनारे गिट्टी बालू व ईंटा के डंपको एसडीएम ने हटवाया चला बुलडोजर

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कस्बे मे पिछले दिनों 25 जून बालू गिट्टी ईटा के अतिक्रमण के चलते अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल गुप्ता की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।  जिसमे बबेरू प्रेस क्लब के पदाधिकारी व पत्रकारों के द्वारा एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया था, तब से तहसील प्रशासन व नगर पंचायत के द्वारा अनाउंसमेंट किया गया था सभी लोग अपना आक्रमण हटा लें, लेकिन दुकानदारों के द्वारा


सड़क के दोनों तरफ बालू गिट्टी व ईंटा फैली हुई थी, जिससे सोमवार की दोपहर बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ पहुंचे और सड़क के किनारे फैलाए गिट्टी बालू ईंटा को भरवाकर कर जप्त किया गया है। और सभी को निर्देशित किया गया है कि कोई भी बिल्डिंग मटेरियल के दुकानदार सड़क के दोनों तरफ ईंटा,बालू गिट्टी नहीं फैलाएंगे, अगर दोबारा सड़क के किनारे सामग्री फैलाये हुए पाए गए तो कार्यवाही की जाएगी, इस मौके पर तहसील प्रशासन, नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी व बबेरू कोतवाली का पुलिस बल मौजूद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages