बजरंग दल के सेवा सप्ताह का शुभारंभ, निःशुल्क मेडिकल कैंप व वृक्षारोपण आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 5, 2026

बजरंग दल के सेवा सप्ताह का शुभारंभ, निःशुल्क मेडिकल कैंप व वृक्षारोपण आयोजित

तिंदवारी /बांदा, के एस दुबे । बजरंग दल के सेवा सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर तिंदवारी प्रखंड के ग्राम निवाइच में रविवार को निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री विकाश  उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, जिला गौरक्षा प्रमुख रोहन , विशेष संपर्क प्रमुख अनिल , पूर्व जिला मंत्री दीपू  तथा चिकित्सक डॉ. पंकज पटेल मौजूद रहे। मेडिकल कैंप में लगभग 100 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण


एवं उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। वहीं कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है" की भावना के साथ समाज सेवा के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। ग्रामीणों ने मेडिकल कैंप और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी बजरंग दल के जिला संयोजक एड. केपी प्रजापति ने दी।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages