प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने बांदा पुलिस से मांगा जवाब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 25, 2026

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने बांदा पुलिस से मांगा जवाब

पत्रकार अंशू गुप्ता की शिकायत पर भेजा स्मरण पत्र

बांदा, के एस दुबे । भारतीय प्रेस परिषद ने पत्रकार अंशू गुप्ता, जिला संवाददाता दैनिक समाचार पत्र द्वारा की गई शिकायत के मामले में बांदा पुलिस के संबंधित अधिकारियों को स्मरण पत्र जारी कर जवाब तलब किया है। 13 जुलाई 2026 को जारी केस के स्मरण पत्र में परिषद ने पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल, थाना प्रभारी रामजीत गौर तथा थाना फतेहगंज के उप निरीक्षक गिरिश चंद्र यादव को निर्देशित किया है कि वे शिकायत के संबंध में अपना लिखित पक्ष परिषद को भेजें।पत्र में उल्लेख किया गया है कि परिषद ने पहले 10 जून 2026 को संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर लिखित वक्तव्य मांगा था, लेकिन


निर्धारित अवधि में जवाब प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद अब स्मरण पत्र जारी करते हुए दो सप्ताह के भीतर उत्तर प्रस्तुत करने को कहा गया है।प्रेस परिषद ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में लिखित जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो मामले को संबंधित अधिकारियों के उत्तर के बिना ही जांच समिति के समक्ष सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्रवाई पत्रकार अंशू गुप्ता द्वारा बांदा पुलिस के विरुद्ध की गई शिकायत के संदर्भ में की गई है, जिससे यह मामला अब प्रेस परिषद की जांच प्रक्रिया में आगे बढ़ गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages