बाँदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की सहमति एवं जिला प्रभारी बाँदा चारुचंद्र खरे व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ की संस्तुति पर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वन्दना गुप्ता को व्यापार मण्डल महिला विंग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है स व्यापार मण्डल ने श्रीमती वन्दना गुप्ता से आशा एवं विश्वास व्यक्त किया है कि वे जनपद के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु
हर सम्भव प्रयास करेंगी। साथ ही प्रदेश , जनपद एवं नगर के व्यापारियों के हित में संघर्ष हेतु कटिबद्ध रहते हुए सभी को साथ लेकर संगठन हित में अपनी सेवाएं देती रहेंगी।


No comments:
Post a Comment