विभागीय कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराए जाने के निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 2, 2026

विभागीय कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराए जाने के निर्देश

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  झॉसी श्री जितेन्द्र कुमार गाँड की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र झॉसी में संचालित समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक / प्रधानाचार्यों की बैठक का आयोजन Margret leask memorial English school में किया गया। जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र झॉसी, अंतिमा द्वारा बैठक की शुरूआत की गई बैठक में सर्वप्रथम समस्त विद्यालयों की ओर से नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय का स्वागत किया गया, समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक / प्रधानाचार्यो को निर्देश दिये गये कि सत्र 2026-27 में आर०टी०ई० के प्रवेश,


अपार आईडी बनाने का कार्य एवं अन्य विभागीय कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराए जाने के निर्देश प्रदान किए समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालय मानक के अनुसार संचालित करने के निर्देश प्रदान किए सभी विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरण मौजूद एवं कियाशील हों अगर कोई विद्यालय बिना मान्यता के संचालित पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी। बैठक में श्री कन्हैया लाल मिश्रा, वैशाली, रवि वर्मा, ज्योति, शलोम एवं समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक / प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages