नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2026

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मानिकपुर थाना अंतर्गत जंगल में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। एसओजी और मानिकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के प्रेमी समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीती 14 जुलाई को मानिकपुर निवासी एक नाबालिग ने थाने में सूचना देकर बताया कि बीती 13 जुलाई को वह अपने दोस्त जिन्नू कोल (18) के साथ झरी फाटक के पास जंगल की तरफ गई थी। यहां जंगल के पास स्थित चेकडैम में नहा रहे तीन अन्य युवकों ने उन दोनों को बंधक बना लिया। आरोपियों ने असलहे के बल पर डरा-


धमकाकर प्रेमी जिन्नू के हाथ पीड़िता के दुपट्टे से बांध दिए और झाड़ियों के पीछे ले जाकर नाबालिग के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी जिन्नू की बाइक की चाबी छीनकर दो आरोपी मानिकपुर से खाने-पीने का सामान लेने चले गए और एक आरोपी वही मौजूद रहकर दोनों पर नजर रख रहा था। इसी बीच मौका पाकर जिन्नू वहां से भाग निकला। इसके बाद आरोपी करीब 3-4 घंटे तक पीड़िता को जंगल में बंधक बनाए रहे और बाद में उसे मारकुंडी, हनुमान धारा होते हुए कर्वी पेट्रोल पंप के पास छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसका प्रेमी भी उसके साथ संबंध बनाता रहा है। इस पर उसके प्रेमी जिन्नू पर भी सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।


पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले उसके प्रेमी थाना क्षेत्र के गेदुरहा निवासी जिन्नू कोल को झरी फाटक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी जनपद बांदा के थाना देहात के कबरई निवासी अखिलेश उर्फ जरैला (19) को भी मारकुंडी के पास से दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी अखिलेश ने अपने दो अन्य साथियों अखिलेश उर्फ पटेल (22) और लल्लू उर्फ लाला (24) निवासीगण बांदा के भी घटना में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी एमपी त्रिपाठी, आरक्षी रोहित कुमार सिंह, रोशन सिंह, गोलू भार्गव, पवन कुमार राजपूत, जयनारायण पटेरिया तथा थाना मानिकपुर के प्रभारी अजीत कुमार, निरीक्षक शैलेन्द्रचन्द्र पाण्डेय, आरक्षी तेजबली, ऋतुराजव महिला आरक्षी संयोगिता शामिल रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages