जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 29, 2026

जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का

पीड़ितों की समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को न्याय मिल सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages