खाद संकट व स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2026

खाद संकट व स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, मांगे पूरी किए जाने की उठाई आवाज

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले में किसानों को खाद की किल्लत और स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों के विरोध में बुधवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस नेताओं ने किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा स्मार्ट मीटर हटाकर पहले की तरह डिजिटल मीटर लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि इस समय खरीफ सीजन की बुआई और धान की रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में किसानों को यूरिया और डीएपी खाद की सख्त जरूरत है, लेकिन पूरे दिन लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। इससे किसानों का

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

समय और धन दोनों बर्बाद हो रहे हैं तथा खेती का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस ने सरकार से तत्काल पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में लगाए गए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की वास्तविक खपत से अधिक बिजली बिल जारी कर रहे हैं। महंगाई के दौर में इससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाकर पहले की तरह डिजिटल मीटर लगाए जाने की मांग करते हुए उपभोक्ताओं को राहत देने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, मणि प्रकाश दुबे, संतोष कुमारी शुक्ला, शोभा दुबे, पूनम द्विवेदी, पप्पी राजपूत, आशीष गौड़, ई. देवी प्रकाश दुबे, राजीव लोचन निषाद, आदित्य श्रीवास्तव, ओम प्रकाश कोरी, राजीव श्रीवास्तव, रामनरेश महाराज, नवनीत तिवारी, कल्लू कोरी, बशीर अहमद, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, निजामुद्दीन, अब्दुल हफीज, डॉ. अब्दुल हमीद, इंद्रजीत लोधी, अब्दुल रज्जाक, रमजान अहमद, धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages