सिपाहियों ने सब इंस्पेक्टर बनकर बढ़ाया जिले का मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 21, 2026

सिपाहियों ने सब इंस्पेक्टर बनकर बढ़ाया जिले का मान

एसपी ने माला पहनाकर किया सम्मानित

ईमानदारी, निष्पक्षता व समर्पण से नई जिम्मेदारी निभाने का आहवान

फतेहपुर, मो शमशाद । कठिन मेहनत, अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा का सुखद परिणाम मंगलवार को उस समय देखने को मिला, जब जनपद के विभिन्न थाना एवं पुलिस कार्यालयों में तैनात महिला एवं पुरुष आरक्षियों का चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान सभी चयनित पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सब इंस्पेक्टर बनने वालों से वार्ता करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

सम्मान समारोह में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि यह सफलता चयनित आरक्षियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन, लगन और सेवा भावना का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि खाकी केवल वर्दी नहीं बल्कि जनता के विश्वास और कानून के सम्मान की पहचान है। ऐसे में उपनिरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ करना होगा। उन्होंने कहा कि जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना ही एक अच्छे पुलिस अधिकारी की पहचान है। सभी नवचयनित उपनिरीक्षकों से अपेक्षा है कि वे अपने कार्यों से उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत करेंगे। समारोह के दौरान चयनित महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए अपने नए दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। पुलिस कार्यालय का माहौल तालियों और बधाइयों से गूंज उठा, जहां सभी ने नवचयनित उपनिरीक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages