बांदा रोड पर नहर के पास डग्गामार वाहन का कहर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 2, 2026

बांदा रोड पर नहर के पास डग्गामार वाहन का कहर

बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

अतर्रा /बांदा, के एस दुबे । बांदा-अतर्रा मार्ग पर नहर के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डग्गामार वाहन ने बाइक सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार युवक अपने रास्ते जा रहा था, तभी बांदा की दिशा से आ रहे एक बेहद


तेज रफ्तार डग्गामार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

फिलहाल मृतक युवक की पहचान (शिनाख्त) नहीं हो सकी है। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर यूपी 90 एई 4331 है, जिसके आधार पर पुलिस मृतक के नाम और पते का पता लगाने का प्रयास कर रही है। थाना पुलिस ने बताया कि फरार डग्गामार वाहन और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों का पता लगाने के लिए आस-पास के थानों और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages