तीन दिवसीय शिविर में सोलह युवाओं ने किया रक्तदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 26, 2026

तीन दिवसीय शिविर में सोलह युवाओं ने किया रक्तदान

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

फतेहपुर, मो शमशाद । कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों की स्मृति को नमन करते हुए सामाजिक संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सहयोग से मानस रक्तकेंद्र में आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का समापन हुआ। शिविर में सोलह युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में दानिश अर्श, मतीन खान, शुभम गुप्ता, दक्ष, अनमोल श्रीवास्तव, सार्थक, सुमित पटेल, आरिफ, हेमंत, शुभम सिंह, अवधेश, दीपराज, अनिल, अंकित पटेल, आशीष व राकेश मौर्य शामिल रहे। शिविर के समापन

शिविर में रक्तदान करता रक्तदाता।

अवसर पर मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने सभी 16 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है और ऐसे आयोजन समाज में सेवा एवं जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं। सामाजिक संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के प्रतिनिधि फूल सिंह मौर्य, राजेश मौर्य, गुरमीत सिंह, मनु द्विवेदी, कुमार शेखर तथा मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव, अनुस पटेल, विष्णु और बलराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदाताओं ने कहा कि कारगिल के शहीदों का सर्वाेच्च बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। यदि हर स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान करे तो किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages