2364 बूथों पर गूंजी पीएम मोदी के मन की बात - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 26, 2026

2364 बूथों पर गूंजी पीएम मोदी के मन की बात

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जिले के सभी 2364 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कराया। कार्यक्रम के बाद बूथ बैठकों का आयोजन कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और आगामी संगठनात्मक अभियानों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने भिटौरा मंडल के घुरा सेक्टर स्थित बूथ संख्या 290 पर कार्यकर्ताओं के साथ श्मन की बातश् कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के आंतरिक एवं सामरिक विषयों पर विचार

बूथ पर पीएम मोदी के मन की बात सुनते जिलाध्यक्ष व अन्य।

साझा किए। साथ ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के लखीवाला गांव की महिलाओं द्वारा तैयार की गई विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी का उल्लेख कर प्रदेश की मातृशक्ति के नवाचार और आत्मनिर्भरता के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी 2364 बूथों पर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसमें जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत बूथ बैठकों में संगठन विस्तार और आगामी अभियानों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के जिला संयोजक नीरज सिंह तथा सहसंयोजक कुलदीप भदौरिया और ओम मिश्रा ने समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages