बांदा, के एस दुबे । आबकारी आयुक्त के निर्देश तथा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बांदा के आदेश के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, तस्करी, ओवररेटिंग एवं अपमिश्रण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को तहसील अतर्रा स्थित विभिन्न शराब दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन, आगरा एवं उप आबकारी आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बांदा के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी बांदा, आबकारी निरीक्षकों एवं विभागीय टीम ने दुकानों पर पहुंचकर संचित मदिरा स्टॉक एवं क्यूआर कोड की नियमानुसार जांच की।
निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को निर्धारित एवं अंकित मूल्य पर ही शराब बेचने, दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा पीओएस (POS) मशीन से 100 प्रतिशत स्कैनिंग के माध्यम से बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही देशी शराब की दुकानों पर 100 मिली यूपीएमएल तथा अंग्रेजी शराब की दुकानों पर सभी ब्रांडों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग ने सभी संचालकों को चेतावनी दी कि दुकानें शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जाएं। किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग, अवैध बिक्री, तस्करी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment