आकाशवाणी एफएम रेडियो,की फ्रीक्वेंसी बढाये जाने की साँसद से माँग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 18, 2026

आकाशवाणी एफएम रेडियो,की फ्रीक्वेंसी बढाये जाने की साँसद से माँग

बाँदा, के एस दुबे । जनपद निवासी एवँ सपा मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता उर्फ राजा ने साँसद कृष्णा देवी पटेल को लिखित प्रार्थना पत्र देकर माँग की है कि वर्तमान में आकाशवाणी एफएम रेडियो, बांदा का प्रसारण दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक ही संचालित होता है। इसके कारण प्रातःकालीन समय में आम नागरिक, किसान, विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य श्रोता समाचार, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा जनहित के उपयोगी कार्यक्रमों का लाभ नहीं ले पाते हैं। साथ ही, वर्तमान में एफएम रेडियो की प्रसारण क्षमता (ट्रांसमीटर पावर/कवरेज) सीमित होने के कारण इसका प्रसारण मुख्यतः बांदा नगर तक ही स्पष्ट रूप से उपलब्ध हो पाता है। जनपद के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लाखों श्रोता इस महत्वपूर्ण जनसंचार सेवा से वंचित रह जाते हैं।


अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आग्रह कर आकाशवाणी एफएम रेडियो, बांदा का प्रसारण समय प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक किए जाने तथा एफएम रेडियो की प्रसारण क्षमता (कवरेज ट्रांसमीटर पावर) में वृ‌द्धि कर पूरे जनपद बांदा एवं आसपास के क्षेत्रों तक इसका स्पष्ट प्रसारण सुनिश्चित कराने की कृपा करें। इस जनहितकारी पहल से किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन को समाचार, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समय पर प्राप्त होगी और स्थानीय स्तर पर जनसंचार व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सकेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages