जाली भारतीय मुद्रा का संचरण करने वाले इनामियां वांछित मुख्य अभियुक्त को गया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2026

जाली भारतीय मुद्रा का संचरण करने वाले इनामियां वांछित मुख्य अभियुक्त को गया गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना चिल्ला पुलिस द्वारा जाली भारतीय मुद्रा का संचरण करने वाले 25 हजार रुपए के इनामिया वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि वर्ष 2021 में एसटीएफ प्रयागराज द्वारा जाली भारतीय मुद्रा के संचरण करने वाले गिरोह को थाना चिल्ला क्षेत्र में पकड़ा गया था जिसके सम्बन्ध में थाना चिल्ला पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।


जाली भारतीय मुद्रा के संचरण करने गिरोह का मुख्य अभियुक्त जनपद महोबा का रहने वाला तुषार पुत्र सुभाष था जो काफी समय से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज थाना चिल्ला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को ग्राम नरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम तुषार पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी सुरहा थाना कबरई जनपद महोबा व हाल मुकाम बजरंग चौक थाना कोतवाली महोबा जनपद महोबा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages