जेडीयू, नेत्री ने बिजली उपभोक्ताओं के समर्थन में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 27, 2026

जेडीयू, नेत्री ने बिजली उपभोक्ताओं के समर्थन में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

बाँदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा प्रदेश के लगभग 46.79 लाख बिजली उपभोक्ताओं का बिना पूर्व सूचना एवं बिना सहमति स्वीकृत विद्युत लोड बढ़ाए जाने के विरोध में सोमवार को जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने एक स्वर में नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, जांच पूरी होने तक बढ़ाए गए लोड के आधार पर लगाए गए अतिरिक्त फिक्स्ड चार्ज एवं अन्य शुल्कों की वसूली पर रोक लगाने, बिना नियमानुसार बढ़ाए गए विद्युत लोड को तत्काल पूर्ववत करने, अतिरिक्त बिलों को निरस्त करने, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध


कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई करने, भविष्य में किसी भी उपभोक्ता का विद्युत लोड बढ़ाने से पूर्व लिखित सूचना एवं सहमति अनिवार्य करने तथा बढ़े हुए लोड के कारण वसूली गई अतिरिक्त धनराशि को वापस अथवा आगामी बिजली बिलों में समायोजित किए जाने की मांग की गई। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले से महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्चों से जूझ रही है, ऐसे में बिना सूचना लाखों उपभोक्ताओं का बिजली लोड बढ़ाना उपभोक्ता अधिकारों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे और उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान करे। ज्ञापन कार्यक्रम में रविंद्र नाथ गुप्ता, पिंकी प्रजापति, सद्दाम हुसैन, ज्योति मौर्य, उमाकांत सविता, काशी प्रसाद याज्ञिक, आरती प्रजापति, कमलचंद्र प्रजापति, मंजू गुप्ता, शुभांशी गुप्ता, रामदात पटेल, अर्पित सिंह, राघवेंद्र सिंह, अमन सिंह, गौरव सिंह, शिवरानी, रेखा सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages