कौन है जसपुरा ब्लाक प्रमुख के साथ यह युवती?
क्या यह सही है सरकारी कार्यलय मे रील बनाना ?
बांदा, के एस दुबे । जसपुरा ब्लॉक प्रमुख के सरकारी कार्यालय में कथित तौर पर ब्लॉक प्रमुख की आधिकारिक कुर्सी पर बैठकर उनके बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यालय के उपयोग और उसकी गरिमा को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का
आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी स्वयं कार्यालय में कम आती हैं, जबकि सरकारी कार्यालय का उपयोग इस तरह की रील बनाने के लिए किया जाता है। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख और संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment