सिंधी समाज द्वारा किया जाएगा झूलेलाल चालिहा जागरूकता रैली का स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2026

सिंधी समाज द्वारा किया जाएगा झूलेलाल चालिहा जागरूकता रैली का स्वागत

कानपुर, प्रदीप शर्मा - झूलेलाल चालिहा जागरूकता रैली 12 जुलाई को निकाली जाएगी जिनका  स्वागत सिंधी समाज द्वारा किया जाएगा।जागरूकता रैली के लिए दक्षिण क्षेत्र में स्वागत तोरणद्वार बनाया जाएगा। रैली को सफल बनाने के लिए पूज्य सिंधी पंचायत गुजैनी के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालु भक्तों की आवश्यक बैठक मंदिर परिसर में अध्यक्ष मनोज माखीजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को कार्य सौंपे गए। रैली में मुख्य रूप से कानपुर उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र के विधायक अरुण पाठक व दिल्ली पब्लिक


स्कूल के डॉ.आलोक मिश्रा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे वहीं सिंधी समाज के श्रद्धालु ने सिंचाई विभाग को शीघ्र सीटीआई नहर से सिल्ट उठवाने तथा लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी से शोभायात्रा मार्ग पर पैच वर्क कराने सहित नगर आयुक्त से नगर निगम सीमा में पैच वर्क, सफाई कराकर कूड़ा हटाने की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से नरेश भाटिया, हरीश कालरा,रमेश सिहवानी,कमल रोचलानी,अशोक भटेजा ,आरके बजाज धीरज हीरानी, सुबोध रोचलानी मनोज माखीजा ,सतीश रोचलानी, दीपक अशवानी, लक्ष्मण सिहानी, हेमा गोपलानी ज्योति भाटिया, आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages