सीएसजेएमयू में मनाया गया 41वां दीक्षांत समारोह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2026

सीएसजेएमयू में मनाया गया 41वां दीक्षांत समारोह

कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 41वें दीक्षांत समारोह में स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ द्वारा शुक्रवार को "परंपरा और प्रगति : आधुनिक युग में नारी" विषय पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा भारतीय परंपरा एवं आधुनिकता के समन्वय पर विमर्श करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेखा पचौरी, विशिष्ट अतिथि डॉ. बनदेव कुमारी सिंह (बिंदु सिंह) एवं डॉ. अनीता निगम का तुलसी पादप एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ के निदेशक डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः" श्लोक का उल्लेख करते हुए नारी को समाज की आधारशिला बताया तथा कहा कि महिलाएँ आज प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. संदीप कुमार सिंह ने मातृत्व, संस्कार, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा समाज से समान अवसर प्राप्त होना चाहिए।मुख्य अतिथि रेखा पचौरी ने कहा कि परंपरा और प्रगति एक-दूसरे की पूरक हैं तथा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए आधुनिक सोच को अपनाना ही समाज के समग्र विकास का आधार है। डॉ. बनदेव कुमारी सिंह (बिंदु सिंह) ने अपने जीवन के संघर्षों एवं अनुभवों को साझा करते हुए महिलाओं को आत्मविश्वास, धैर्य एवं निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अनीता निगम ने महिलाओं के विकास के लिए बड़ी सोच, आत्मनिर्भरता तथा जड़ों से जुड़े रहने पर बल दिया तथा महिला शिक्षा एवं समान अवसरों की आवश्यकता के बारे में बताया। स्कूल की सह निदेशक डॉ. पूजा सिंह ने वित्तीय साक्षरता एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता एसपीसी 2026 शोइंग टू ग्रोइंग के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। साथ ही महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए डॉ. बिंदु सिंह, डॉ. ज्योति चौहान, अर्चना श्रीवास्तव, पूजा चौहान, अर्चना मिश्रा एवं पूजा तिवारी द्वारा विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनमोल शेखर श्रीवास्तव एवं अंजलि सचान द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनीता अवस्थी, डॉ. प्रियंका शुक्ला, डॉ. उर्वशी, डॉ. अनुराधा शर्मा, बुशरा बरकाती, शैलजा यादव, आकृति पाल, कोमल अवस्थी, अंजिता सिंह, एवं प्रतिमा तिवारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ. प्रशान्त, डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा, डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा, डॉ. अजय प्रताप सिंह सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages