सीडीओ की अध्यक्षता में हुई मेरा युवा भारत सलाहकार समिति की बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 21, 2026

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई मेरा युवा भारत सलाहकार समिति की बैठक

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को नीति आयोग सभागार में मेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के युवाओं को अधिकाधिक संख्या में मेरा युवा भारत (माई भारत) पोर्टल से जोड़ने, विभिन्न विभागों एवं शिक्षण संस्थानों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं के लिए आधुनिक कौशल एवं खाद्य प्रसंस्करण आधारित कार्यक्रम संचालित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। सीडीओ ने जनपद के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों, जिला विद्यालय निरीक्षक और संबंधित विभागों को मेरा युवा भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही जिले में युवा शक्ति को नई दिशा दी


जा सकेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, पंचायती राज विभाग समेत सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे मेरा युवा भारत के कार्यक्रमों में सक्रिय समन्वय स्थापित करते हुए गांवों, शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक स्तर पर युवाओं को संगठित करें। उन्होंने कहा कि अधिक पंजीकरण से जिले के युवा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं, निबंध लेखन, अनुभवात्मक अधिगम, स्वयंसेवी गतिविधियों, नेतृत्व विकास और नवाचार आधारित कार्यक्रमों का लाभ ले सकेंगे। मेरा युवा भारत चित्रकूट की उप निदेशक जागृति पाण्डेय ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले युवा कार्यक्रमों, स्वयंसेवी अभियानों, कौशल विकास गतिविधियों और जनभागीदारी आधारित आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों और शिक्षण संस्थानों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी, महाविद्यालय के अधिकारी, राज्य प्रशिक्षक रामअवध कुशवाहा, केतन मोदनवाल, स्वयं सेवक शिवानी, आकांक्षा, प्रिन्सी, प्राची, विकास, जगनायक, अनुपम आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages