चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर अभाविप ने आयोजित किया माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2026

चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर अभाविप ने आयोजित किया माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : अमर बलिदानी, महान क्रांतिकारी और भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा चित्रकूट इण्टर कॉलिज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील संयोजक दुर्गेश द्विवेदी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद केवल महान क्रांतिकारी नहीं, बल्कि भारतीय युवाओं के लिए साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। उनका त्याग और बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थी परिषद सदैव महान


क्रांतिकारियों के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री आकाश, उपाध्यक्ष राजीव, नगर सहमंत्री रवि व आदित्य, एसएफडी संयोजक गोलू, मंगल सिंह चैहान, हर्ष शुक्ला, शुभम मिश्रा, धर्मेंद्र पाल, प्रांशु मिश्रा, शुभम पाल, शुकदेव, हर्ष यादव, शिवांशु वर्मा, अभय कुमार, कृष्ण कुमार, अनमोल पटेल, अंकुश कुमार, आदर्श द्विवेदी, योगेंद्र सेन

आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में शांति देवी इण्टर काॅलिज पहाड़ी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवम चतुर्वेदी ने कहा कि आजाद ने केवल अंग्रेजों से लड़ाई नहीं लड़ी, बल्कि भारत के युवाओं में स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित की। उनका जीवन सिखाता है कि देश के लिए जीना और आवश्यकता पड़ने पर देश के लिए बलिदान देना ही सच्ची देशभक्ति है। आजाद ने अंग्रेजों के हाथों कभी न पकड़े जाने की कसम खाई और अंत तक ‘आजाद’ रहे। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, मुदित शुक्ला, रवि गुप्ता, रमन कुमार, युवराज सिंह, सनी गुप्ता, कान्हा तिवारी, संदीप यादव, मनदीप वर्मा, राजदीप आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages