जिला मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्रीजगन्नाथ यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2026

जिला मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्रीजगन्नाथ यात्रा

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : इस्कान द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा गुरुवार को जिला मुख्यालय में उत्साहपूर्वक निकाली गई। भगवान श्रीजगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। नगर भ्रमण के बाद रथ यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस्कान चित्रकूट शाखा के अध्यक्ष अनन्त बल्देव अरविंद दास ने बताया कि रथ यात्रा का शुभारंभ कर्वी के लाला शिवप्रसाद धर्मशाला, धतुरहा चैराहा से हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने पहले राजभोग अर्पण और आरती की। इसके बाद श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा की कथा सुनाई गई और यात्रा का शुभारंभ किया गया। रास्ते में वरिष्ठ अधिवक्ता


अशोक गुप्ता द्वारा अपने आवास के बाहर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। नगर भ्रमण के बाद वापस पहुंचने पर यात्रा का समापन और महासंकीर्तन का आयोजन हुआ। यात्रा संयोजक दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु गुप्ता ने कहा कि जो श्रद्धालु भक्तिभाव और प्रेम से भगवान श्रीजगन्नाथ के रथ को खींचता है, उसे दिव्य आनंद की अनुभूति होती है और उसे इस भौतिक संसार मे फिर कभी जन्म नहीं लेना पड़ता है। इस मौके पर व्यापारी नेता विष्णु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages