उन्नाव जिला अस्पताल में हुआ पौधरोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 12, 2026

उन्नाव जिला अस्पताल में हुआ पौधरोपण

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देवेश प्रताप सिंह राठौर

उत्तर प्रदेश, उन्नाव । प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के तहत रविवार को उमा शंकर दीक्षित जिला अस्पताल परिसर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शुक्ला और अस्पताल स्टाफ के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अस्पताल परिसर में छायादार और फलदार सहित कई प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उपस्थित लोगों से पौधरोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने


स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण को भी आवश्यक बताया। विधायक ने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की। 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि जिला अस्पताल को हरित एवं स्वच्छ परिसर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पौधरोपण से अस्पताल का वातावरण और अधिक स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक बनेगा, जिसका लाभ मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों को मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित चिकित्सकों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित सिंचाई एवं देखभाल का संकल्प लिया। इसका उद्देश्य वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages