मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय, अछरौड़ का किया औचक निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 21, 2026

मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय, अछरौड़ का किया औचक निरीक्षण

बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

बांदा, के एस दुबे । चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त अजीत कुमार ने मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को जनपद स्थित अटल आवासीय विद्यालय, अछरौड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा तंत्र का बारीकी से जायजा लिया।  कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवादनिरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त स्वयं कक्षा 6, 9, 10 एवं 11 में पहुंचे और छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने अध्यापकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता, मेस और छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।विद्यार्थियों ने बताया कि अध्यापक नियमित रूप से पढ़ाते हैं और स्मार्ट बोर्ड/प्रोजेक्टर जैसी आधुनिक पद्धतियों का उपयोग कर रहे हैं।निरीक्षण में पाया गया कि सभी विद्यार्थियों को समय पर


पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे व कॉपियां उपलब्ध कराई गई हैं।समीक्षा बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देशनिरीक्षण के पश्चात आयुक्त ने उप श्रमायुक्त, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की और निम्नलिखित निर्देश जारी किए। छात्रावास और मेस में निर्धारित मीनू के अनुसार पौष्टिक व स्वच्छ भोजन दिया जाए। बच्चों को केवल आर.ओ. या उबला हुआ सुरक्षित पेयजल ही उपलब्ध कराया जाए तथा जल की गुणवत्ता की नियमित जांच हो।वर्षा ऋतु के दृष्टिगत परिसर में जलभराव न होने देने और नियमित साफ-सफाई व फागिंग कराने के निर्देश दिए गए, ताकि संचारी रोगों से बचाव हो सके। बीमार बच्चों को तुरंत चिकित्सीय परामर्श और आवश्यकता पड़ने पर उच्च अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए सीसीटीवी कैमरों, रात्रिकालीन गश्त, और अग्निशमन यंत्रों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।

आयुक्त ने कहा कि यहाँ अध्ययनरत अधिकांश बच्चे श्रमिक परिवारों से हैं, इसलिए विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं बल्कि उनके नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी समस्या या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल उन्हें दी जाए। लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages