डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 21, 2026

डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और तीस दिन के बैकअप की हुई जांच

फतेहपुर, मो शमशाद । आगामी चुनावों को देखते हुए ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य सुरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया और अधिकारियों को कैमरों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वेयर हाउस की निगरानी

ईवीएम-वीपीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण करतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।

के लिए लगाए गए सभी 16 सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील पाए गए। साथ ही डीवीआर में उपलब्ध स्टोरेज क्षमता का भी अवलोकन किया गया, जिसमें तीस दिनों का बैकअप सुरक्षित मिला। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय पाण्डेय सहित जिला निर्वाचन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages