बच्ची की हत्या के मामले में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 14, 2026

बच्ची की हत्या के मामले में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बाँदा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कमासिन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले हुई बच्ची की मौत के मामले में वांछित चल रही एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 31 मई 2026 की है। कमासिन थाना क्षेत्र के खमरखा गांव में आपसी विवाद के चलते एक पक्ष द्वारा बच्ची के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान अस्पताल में बच्ची की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज


कर जांच शुरू की थी।  14 जुलाई 2026 फिन मंगलवार को कमासिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने खमरखा गांव से ही वांछित अभियुक्ता रामकली पत्नी रामप्रकाश उर्फ छोट्टन को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य एक वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है, उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल रामायण सिंह, कांस्टेबल सूर्य प्रकाश सिंह तथा महिला कांस्टेबल रोली रजक और संध्या सिंह शामिल रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages